फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission 2022 will be Fateh only if the organization is strong on the boards

मंडलों पर संगठन मजबूत होने पर ही फतेह होगा मिशन 2022

Sun, 05 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mission 2022 will be Fateh only if the organization is strong on the boards
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। विधानसभा क्षेत्र के कलसिया में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति ने भाजपा के सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर महामंत्री के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मिशन 2022 को लेकर अभी से जुट जाएं और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाने का काम करें।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. लोकेश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव हमारा लक्ष्य है और उसे भेद पाना तभी संभव है, जब भाजपा का संगठन मंडल मजबूत होगा। इसके लिए सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक और सेक्टर महामंत्रियों को विशेषकर अपनी भूमिका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करनी पड़ेगी। जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। जिपं सदस्य और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री विजेंद्र कश्यप और किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि बेहट विधान सभा सीट को भारी मतों से जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित करना है। कार्यकर्ता इस लक्ष्य को लेकर अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बेहट मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी और संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेद्र राणा ने किया। मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, सढोली कदीम ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, क्षेत्रिय कार्यकारिणी सदस्य गौरव राणा, अभय राणा, जिला मंत्री सोहन मुखिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री रजनीश राणा, जिला संयोजक आईटी विभाग अमित ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

के साथ ही पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed