फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission 2022 pledged after celebrating Mulayam Singh's birthday

मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाकर लिया मिशन 2022 का संकल्प

Sun, 22 Nov 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mission 2022 pledged after celebrating Mulayam Singh's birthday
सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कैक काटते नगर विधायक संजय गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। साथ ही उन्होंने मिशन 2022 को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के नेतृत्व में केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और जन्मदिन की बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के दबे कुचले और वंचित लोगों को उनका हक दिलाने के लिए पार्टी की स्थापना की। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग, सरफराज खान और जसवीर वाल्मीकि ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसान एवं मजदूरों के सच्चे हितैषी हैं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश खटीक, महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर ने भी विचार रखे। उदयवीर कश्यप, राव वजाहत, राजेश सैनी, हसीन कुरैशी, सुमनलता, विशाल यादव, रामाशीष यादव, अमित गुर्जर, अर्जुन पंडित, डॉक्टर संजीव दुर्जन, जमाल साबरी, फहाद सलीम, एहतशाम अली, वासिल तोमर, कंवरपाल गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अंबाला रोड स्थित वरिष्ठ सपा नेता शगुफ्ता खान के आवास पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान नकुड नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन खालिद खान, साहिल खान, देव कुमार त्यागी, डॉक्टर ओमपाल, विपिन पाल, राजेंद्र चौधरी, आकाश गुर्जर, सागर गुर्जर, योगेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के जन्मदिन पर किया रक्तदान
सहारनपुर। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। रविवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में वरीशा हुसैन, नदीम हुसैन, अर्जुन पंडित, विनय कुमार, मो. खालिद, जुबेर अहमद आदि रहे।

सपाइयों ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
देवबंद। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।
पूर्व सभासद जीशान उर्फ नजमी के आवास पर कार्यक्रम में सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन प्रविंदर चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजनीति में नई पीढ़ी नेताजी का अनुसरण कर समाज व राजनीति को नई दशा देने का काम करें। इसमें तौफीक अहमद जग्गी, लुकमान त्यागी, भीम त्यागी, महीपाल त्यागी, मो. आकिल, शाहिद हसन, शमशाद चौधरी, मूसा चौधरी, शाहनवाज अंसारी, प्रवेज आलम अब्बासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed