{"_id":"5e5182a28ebc3ef3c26b5630","slug":"missing-chaat-seller-s-body-found-in-pond-saharanpur-news-mrt4701890178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला लापता चाट विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला लापता चाट विक्रेता का शव
विज्ञापन
तालाब में मिला लापता चाट विक्रेता का शव
बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बा निवासी चाट विक्रेता का सड़ा गला शव महाराणा प्रताप चौक के पास तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने हादसा मानते हुए कार्रवाई न करने की गुहार लगाई तो पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
कस्बा निवासी ज्ञानसिंह का 26 वर्षीय पुत्र गोपाल अपने भाई मनबीर के साथ बस स्टैंड पर चाट बनाने और बेचने का काम करता था। लगभग बीस दिन पहले गोपाल लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो गोपाल के भाई मनबीर ने थाने पर उसके लापता होने की सूचना दी थी। शनिवार को किसी ने एक शव महाराणा प्रताप चौक के पास तालाब में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो मनबीर ने उसकी शनाख्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने लिखित में दे दिया था कि वे कार्रवाई नहीं चाहते हैं। गोपाल की मौत हादसा है। इसके बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।