{"_id":"67c4a04edc234280be09289f","slug":"missing-ankits-body-found-from-railway-station-drain-after-six-days-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-143868-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छह दिन बाद रेलवे स्टेशन के नाले से मिला लापता अंकित का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छह दिन बाद रेलवे स्टेशन के नाले से मिला लापता अंकित का शव
विज्ञापन
स्टेशन के नजदीक नाले से अंकित के शव को निकालती एसडीआरएफ और पुलिस की टीम।
- फोटो : संवाद
सहारनपुर। छह दिन से लापता अंकित (20) का शव रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन के नाले से मिला। एसडीआरएफ, नगर निगम, फायरबिग्रेड की टीम ने नाले से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, परिजनों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, नुमाइश कैंप निवासी अंकित 24 फरवरी को स्टेशन परिसर से लापता हो गया था। परिजनों ने अंकित के चार दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद सिविल पुलिस और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में अंकित अपने चार दोस्तों के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर दिखाई दिया, लेकिन सात मिनट बाद अंकित के अलावा उसके चारों दोस्त प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर आते हुए दिखाई दिए। 26 फरवरी को अंकित के कपड़े और चप्पल स्टेशन के नजदीक नाले के पास से मिले। ऐसे में उसके नाले में गिरे होने की आंशका परिजनों ने जताई। फायरब्रिगेड, नगर निगम ने तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा।
सफलता न मिलने के बाद जीआरपी ने शनिवार देर रात सीन को रिक्रिएट किया। सीसीटीवी में अंकित कचहरी पुल की तरफ जाता दिखाई दिया। रविवार सुबह नगर निगम की सीवर जैट मशीन मंगवाकर नाले की सफाई की गई, जिसमें शव जैसा कुछ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस व जीआरपी आदि मौके पर पहुंची। बांस के सहारे शव तक पहुंचा गया। रविवार देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
- शव को देखकर बिलख पड़े परिजन
अंकित के शव को जैसे ही बाहर निकाला गया। वैसे ही अंकित के परिजन बिलख पड़े। उन्होंने अंकित को गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। जीआरपी ने परिजनों की तहरीर पर उसके चार दोस्तों को हिरासत में ले रखा है।

स्टेशन के नजदीक नाले से अंकित के शव को निकालती एसडीआरएफ और पुलिस की टीम।- फोटो : संवाद