फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreants shot a sand-gravel trader in Deoband, seriously injured

Saharanpur News: देवबंद में रेत-बजरी व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर घायल

Thu, 03 Oct 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot a sand-gravel trader in Deoband, seriously injured
देवबंद। रणखंडी गांव से दुकान बंद कर घर जा रहे रेत-बजरी व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना बड़गांव के मुश्कीपुर गांव निवासी अनुज पुत्र शमशेर पुंडीर (24) ने रणखंडी गांव में रेत-बजरी की दुकान की हुई है। रोजमर्रा की तरह अनुज देर शाम स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह अंबहेटा-मुश्कीपुर मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली अनुज की बाईं जांघ में लगी। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पीडि़त ने केवल इतना ही नहीं बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी जो बाइक पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed