फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreant hit the blade on the hand of the girl in the market

Saharanpur News: बाजार में युवती के हाथ पर मनचले ने मारा ब्लेड

Thu, 25 May 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Miscreant hit the blade on the hand of the girl in the market
छुटमलपुर। कस्बे में चाची के साथ खरीदारी करने आई युवती के हाथ पर एक मनचला ब्लेड मार कर भाग खड़ा हुआ। हाथ से खून बहने से लहूलुहान हुई पीड़िता का सीएचसी फतेहपुर पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दोपहर एक बजे करीब अपनी चाची के साथ सब्जी मंडी के पास स्थित एक कॉम्पलेक्स में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान पास के गांव मथाना का एक युवक वहां पहुंचा। अचानक युवक ने युवती के हाथ पर ब्लेड का वार कर दिया। ब्लेड लगने ही खून बह निकला। पीड़िता को उसकी चाची फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि पीड़ित पक्ष द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

ज्याेति किरण पुलिस चैक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा युवती के परिजनों को तहरीर देने के लिए कहा गया लेकिन वे बिना तहरीर दिए बिना लौट गए। उधर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। तहरीर आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed