फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mischievous elements ruined the statue of Guru Gorakhnath

शरारती तत्वों ने की गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा खंडित

Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements ruined the statue of Guru Gorakhnath
बड़गांव के बालूमाजरा में प्रतिमा को खंडित किए जाने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। होली के त्यौहार पर शरारती तत्वों ने गांव बालूमाजरा स्थित जहारवीर गोगा मंदिर परिसर में लगी बाबा गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा को खंडित कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साई भीड़ को प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने तथा नई प्रतिमा मंगवाकर लगवाने का आश्वासन देकर शांत किया। एसपी देहात, एसडीएम रामपुर मनिहारान और सीओ देवबंद ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शनिवार की रात किसी वक्त बालूमाजरा गांव स्थित जाहरवीर मंदिर परिसर में स्थापित बाबा गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं ने अपने परिजनों को जब प्रतिमा खंडित किये जाने की बात बताई तो उनका गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके एकत्र हो गए। प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसओ से प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को प्रतिमा खंडित करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मंदिर परिसर में नई प्रतिमा मंगवा कर स्थापित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को बामुश्किल शांत किया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा, सीओ देवबंद चोब सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान कर्ण सिंह से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में कोई तनाव नहीं है। लोगों ने समझदारी से काम लिया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को नई प्रतिमा लेने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed