फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Misbah in writing, Anushka in painting and Priyanshu Pratham in quiz

लेखन में मिस्बाह, चित्रकला में अनुष्का और क्विज में प्रियांशु प्रथम

Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Misbah in writing, Anushka in painting and Priyanshu Pratham in quiz
बीआरसी बरौली पर प्रतियोगिता में शामिल बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बेसिक शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग द्वारा बच्चों एवं आमजन को सड़क के नियमों और सावधानियों के प्रति जागरूकता किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बीआरसी बरौली में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक एनपीआरसी से विजेता बच्चों की शनिवार को ब्लॉक स्तर पर लेखन, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान पूनम मिश्रा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग से बच्चों की मेधा में गुणात्मक सुधार आता है। इनमें लेखन में प्रथम स्थान पर यूपीएस झिंझोली से कक्षा 7 की छात्रा मिस्बाह, द्वितीय स्थान पर यूपीएस मुसैल से कक्षा 8 का छात्र चांद दुबे, तृतीय स्थान पर यूपीएस अलीपुर संभालकी से कक्षा 8 का छात्र अश्विनी रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में यूपीएस शेरपुर से अनुष्का को प्रथम स्थान, यूपीएस झिंझोली से वंशिका द्वितीय और यूपीएस फतेहपुर भादो से अलीशा नूर तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस खुशहालीपुर कलां से प्रियांशु प्रथम स्थान, यूपीएस मुसैल से आजम राव द्वितीय स्थान और यूपीएस गदरहेड़ी से वंशिका तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर यशपाल सिंह डाबर, चरण सिंह स्वामी, दीपा धीमान, मनोरमा, अन्नु, यशपाल सैनी, दीपक मनचंदा, बनीश कुमार, धीरज, संदीप, अंकित पंवार आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed