{"_id":"6404d4a7c60c8b8ea50684a6","slug":"ministers-mps-and-mlas-paid-tribute-to-somti-devi-saharanpur-news-c-14-1-143802-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंत्रियों, सांसद और विधायकों ने दी सोमती देवी को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंत्रियों, सांसद और विधायकों ने दी सोमती देवी को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते वित्त एंव संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना व जल शक्ति मंत्री स्वतं
- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संदेश भेजे
- राज्य मंत्री जसवंत सैनी की माता के निधन पर शोक जताया
फोटो- 2 और संबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी की माता सोमती देवी की शोक सभा में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायकों और भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए शोक संदेशों को पढ़ कर सुनाया गया।
रामपुर मनिहारान के नवीन मंडी स्थल परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संसार में मां के मुकाबले कोई रिश्ता नहीं होता। जसवंत सैनी का परिवार खुशनसीब है कि उन्हें ऐसी मां मिली जिन्होंने सभी को सामर्थ्यवान एवं लायक बनाया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मां का स्थान संसार में सबसे ऊंचा है। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, बागपत विधायक योगेश धामा ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
शोक सभा में रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, शहर विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, सहारनपुर के निवर्तमान मेयर संजीव वालिया, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, जिला उपाध्यक्ष अजित राणा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जगपाल सिंह, महिपाल सिंह माजरा एवं महावीर राणा, अतुल फंदपुरी, चौधरी देवराज सिंह, विक्रम चौधरी, प्रीतम सैनी आदि ने सोमती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्घांजलि दी।