फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister Surya Pratap Shahi has target on Congress in a program at Saharanpur

कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- किसानों की दुर्दशा कर अब कर रहे पंचायत और रैलियां

Mon, 08 Mar 2021 08:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Mar 2021 08:21 PM IST
सार

  • प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कांग्रेस पर बोला हमला
  • कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले- किसानों की दुर्दशा करने वाले कर रहे पंचायत और रैलियां 
  • बोले- 60 साल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया, अब भ्रम फैला रही कांग्रेस

विज्ञापन
Minister Surya Pratap Shahi has target on Congress in a program at Saharanpur
कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि बीते 60 साल में कांग्रेस ने किसानों की भलाई में कुछ नहीं किया। अब भाजपा किसानों के हित में कार्य कर रही है तो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। इनकी दुर्दशा के जिम्मेदार ही महापंचायत और रैलियां कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता खारिज कर चुकी है। 

विज्ञापन


सहारनपुर में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से यह बात बात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईज ऑफ लिविंग को लेकर तीन साल पहले सर्वे हुआ था तब यूपी के शहर 100वें पायदान पर नहीं पहुंचते थे अब 25वें पायदान पर पहुंचे हैं, इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा किसानों का मखौल उड़ाने की बात बार बार कहने पर शाही ने कहा कि भाजपा किसानों का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि बजट पर पहला हक गरीब, किसान और मजदूरों का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तकनीक की जानकारी हासिल करें महिला किसान 
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में दि मिलियन फारमर्स स्कूल (किसान पाठशाला) के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें: कातिल बेटे को नहीं पिता की हत्या का कोई पछतावा, हवालात में रातभर हंसता रहा, देखिए तस्वीरें

उन्होंने कहा कि झांसी की एक महिला किसान समूह के माध्यम से स्ट्राबेरी की खेती कर रही है। उसे अच्छा लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र में फल या सब्जियों की खेती की जाए तो अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कृषि विभाग से जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा, ममता, शालू, राशि मलिक, मंजू देवी, सारिका, कृष्णा एवं महिला किसान सविता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महापौर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नपा, संयुक्त कृषि निदेशक डीएस राजपूत, उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी आदि रहे।

महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे
वाणिज्यकर विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। अतिरिक्त आयुक्त रामबाबू और संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर जयप्रकाश नारायण पटेल ने  महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त पूजा गौतम और संचालन सहायक आयुक्त सुमन पटेल ने किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed