फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister of State distributed relief material to the flood victims

Saharanpur News: राज्य मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Mon, 17 Jul 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Minister of State distributed relief material to the flood victims
दयालपुर गांव में क्षतिग्रस्त सड़क का मुआयना करते राज्यमंत्री
मिर्जापुर/मुजफ्फराबाद। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए गांव खैरी मढ़ती में 33 और गांव कबीरपुर में 15 पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा की सरकार दुख की इस घड़ी में उनके हर तरह से साथ है। सभी फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और जल्द ही उनका मुआवजा किसानों को दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को बेहट तहसील के ग्राम कबीरपुर पहुंचे संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने 15 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट का वितरण किया। एसडीएम दीपक कुमार ने मंत्री को बाढ़ राहत अभियान की प्रगति बताते हुए अवगत कराया कि बाढ़ग्रस्त घरों को लेखपाल के माध्यम से चिन्हित कराकर आवश्यक खाद्य सामग्री एवं शासन स्तर पर उपलब्ध किट का वितरण भी प्रभावितों को सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान चंद्रवीर सैनी ने मंत्री से मुख्य मार्ग की पुलिया तथा दो किलोमीटर लंबा आलमपुर-खुर्रमपुर मार्ग के निर्माण की मांग की। धौलाकुआं-कलसिया मार्ग पर नदी ने अत्यधिक कटाव कर दिया है, तटबंध बनाने की मांग भी रखी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश सैनी, ब्लाॅक प्रमुख विश्वास चौधरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, युवा नेता अभय राणा, साहब सिंह पुंडीर, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार व संजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा बीच में छोड़ मंत्री हुए मेरठ रवाना

मुजफ्फराबाद। मेरठ के राली चौहान गांव में गत दिवस छह कांवड़ियों की दुर्घटना में मौत के कारण राज्य मंत्री जसवंत सैनी को घाड़ क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से संपर्क कार्यक्रम को अधर में छोड़कर ही मेरठ रवाना होना पड़ा। मंत्री को मुजफ्फराबाद ब्लॉक के ग्राम सबरीपुर, भूलनी तथा रसूलपुर आदि में पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों से संपर्क कर बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करना था। मगर मेरठ के परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव राली चौहान में शनिवार को डीजे के हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुई छह कांवड़ियों की मौत के कारण राज्य मंत्री को अचानक मेरठ में घटनास्थल के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed