{"_id":"595545344f1c1b0d318b4587","slug":"minister-mining-mafia-violated-violence-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले मंत्री, खनन माफिया ने कराई सहारनपुर में हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले मंत्री, खनन माफिया ने कराई सहारनपुर में हिंसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री का स्वागत करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहारनपुर हिंसा पिछली सरकार में संरक्षण प्राप्त माफिया ने कराई है। साजिश के तहत खनन माफिया ने हालात बिगाड़े थे।
सरकार गठन के साथ ही उनमें खलबली थी और खुद को बचाने के लिए उन्होंने यहां हिंसा करवा दी। भाजपा अपराधियों की संरक्षक नहीं है और प्रदेश भर में अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
शाही ने माना कि सहारनपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुआ है। कहा कि खनन समेत अन्य भू माफिया जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में शाही ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन
कहा कि कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। किसी भी राज्य में परिवर्तन, विकास और प्रगति के लिए 100 दिन की अवधि एक छोटा कार्यकाल है।
सीमित संसाधनों के बीच उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए यह एक चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि गत कई वर्षों में प्रदेश प्रगति के पथ पर काफी पिछड़ गया था।
इस अवधि में यहां सत्ता पर काबिज रही अन्य दलों की सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और परिवारवाद के साथ-साथ बदहाल कानून-व्यवस्था ने राज्य और यहां की जनता को भारी नुकसान पहुंचाया है।
शाही ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को भोजन, आवास, सड़क, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है।
शिक्षा का उन्नयन, युवाओं के लिए रोजगार, आम जनता को स्वास्थ्य और परिवहन की अच्छी सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कृषि पर आधारित है। ऐसे में किसानों को खाद, बीज के साथ-साथ अन्य कृषि निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।