फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister at the opening of the hall

मंत्री ने किया बार हॉल का उद्घाटन

Wed, 09 Nov 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने मंगलवार को कचहरी परिसर में वातानुकूलित बार हॉल, बार परिसर के सुंदरीकरण एवं सड़कों के पुनर्निर्माण के उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोग न्याय के लिए कचहरी में आते हैं। इसे न्याय का मंदिर कहा जाता है। इसलिए यहां अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ जिला जज उमेश चंद त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अधिवक्ता अनुराग गुप्ता, सुशील आर्य, सतीश सैनी एवं अरविंद सैनी ने मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को सौंपा। इसमें मांग की गई है कि एमिकस क्यूरी की फीस पर 7500 रुपये की सीलिंग का प्रावधान समाप्त किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी एवं संचालन अनुराग गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बिशंबर सिंह पुंडीर, अमरीश पुंडीर, राजेंद्र सिंह चौहान, अनवार अहमद सिद्दीकी, राशिद जमील, चंद्रजीत सिंह निक्कू, अभय सैनी, अरविंद्र शर्मा, अनिल माहेश्वरी, विक्रम सिंह जोशा, प्रमोद शर्मा, सपना ठाकुर, राजीव तोमर, राजकुमार राठौर, राकेश तेजयान, संयोग सैनी, अरुण कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed