{"_id":"5f9715348ebc3e9bad321a1d","slug":"mining-found-against-standards-in-sdm-investigation-saharanpur-news-mrt508087720","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की जांच में मानकों के खिलाफ मिला खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की जांच में मानकों के खिलाफ मिला खनन
विज्ञापन
बेहट के हिंदूवाला में किए गए खनन की जांच करते एसडीएम।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। गांव हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला के पास नदी में आवंटित खनन पट्टे में मानकों के विपरीत खनन किए जाने की शिकायत के बाद सोमवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही पट्टाधारक ने गड्ढों को भर दिया था।
प्रशासन ने घाड़ क्षेत्र में शिवालिक आरक्षित वन क्षेत्र के पास हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला के पास नदी में खनन पट्टा आवंटित किया है, जिसमें मशीनों से खनन कराया जा रहा है। रविवार को नदी के पास स्थित गांवों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना था कि पट्टाधारक मानकों के विपरीत खनन करा रहे हैं। इससे उनके गांव की आबादी व उपजाऊ भूमि को बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
सोमवार को मंडलायुक्त संजय कुमार के निर्देश पर एसडीएम दीप्ति देव ने खनन विभाग के निरीक्षक एवं अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। एसडीएम ने बताया कि जब मौके पर नाप कराई गई तो खनन मानक के अनुसार पाया गया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढे भर दिए गए हैं। तब उन्होंने जेसीबी मंगाकर गड्ढों में भरा गया खनिज निकलवाया और नपाई कराई। एसडीएम का कहना था कि मौके पर मानक से अधिक खनन होना पाया गया है, जो पट्टा शर्तों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। ग्रामीणों की रोजगार की समस्या को लेकर उन्होंने कहा है कि अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों का व्यावसायिक पंजीकरण करा लें। इसके बाद बात की जाएगी। एसडीएम के साथ खनन विभाग के निरीक्षक एजाज अहमद, शिवकुमार व हलका लेखपाल मौजूद रहे।