फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minimum temperature increased further, no respite from heat

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान और बढ़ा, गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Mon, 20 May 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased further, no respite from heat
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिन भर धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। हालांकि सूर्य छिपने के बाद भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 17 मई को 25 डिग्री सेल्सियस था, जो 18 मई को बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस हो गया था। 19 मई को यह बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि अधिकतम तापमान 42 से गिरकर 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन लोग गर्मी से परेशान नजर आए। सुबह आठ बजे से ही धूप पसीने छुड़ा रही है। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार दोपहर कई प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा जैसे हालात रहे। ऐसे में व्यापारी भी परेशान हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया है। जून में पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed