फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mina will not campaign

चुनाव प्रचार नहीं करेंगी मीना

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mina will not campaign
बैठक को संबोधित करते मीना सिंह राणा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा हाईकमान द्वारा टिकट काटे जाने से आहत सपा नेत्री मीना सिंह राणा ने पार्टी छोड़ने से इंकार करते हुए स्वयं को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है। साथ ही पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने से साफ इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ से लौटी पूर्व प्रत्याशी मीना सिंह राणा ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर समर्थकों की बैठक में कहा कि उनके पति राजेंद्र सिंह राणा सपा के सच्चे सिपाही थे। पार्टी के बुरे और अच्छे दिनों में उन्होंने हमेशा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का साथ दिया। उपचुनाव में उन्होंने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा ने कहा कि वह सपा के सच्चे कार्यकर्ता हैं, लेकिन वह चुनाव में सपा प्रत्याशी का प्रचार व समर्थन नहीं करेंगे। कार्तिकेय ने कहा कि वह और उनका परिवार किसी भी सूरत में सपा को नहीं छोड़ेगा। हाईकमान का निर्णय सर्वमान्य है। कहा कि हाईकमान को उन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष तंजीम खां, सिकंदर अली, इरशाद उर्फ सादा प्रधान, मोबीन प्रधान, सुखपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर आलम अंसारी, चौधरी दिलशाद, फरमान गाड़ा, संजय त्यागी, जिंदा हसन, असलम मुखिया, मौ. आजम, मनोज त्यागी, केपी सिंह, शुभम राणा आदि मौजूद रहे। 


पुलिस ने कराई मीटिंग की वीडियोग्राफी
देवबंद। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेता कार्तिकेय राणा को आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए वहां से हटाने का प्रयास किया। लेकिन, सपा नेताओं ने पुलिस की एक न सूनी। पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई है। कोतवाली बोले आचार संहिता उल्लंघन हुआ तो  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed