{"_id":"581b83164f1c1bad31437b36","slug":"mills-started-crushing-season-not-paying-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलों में पेराई सत्र आरंभ, नहीं हुआ बकाया भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलों में पेराई सत्र आरंभ, नहीं हुआ बकाया भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
suger mill
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पेराई सत्र आरंभ हो चुका है लेकिन किसान अभी भी बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। मंडल की शुगर मिलें किसानों का 302 करोड़ रुपये से अधिक दबाए बैठी हैं।
बकाए पर ब्याज भी 67 करोड़ से अधिक हो चुका है। इसके अलावा मिलों पर गन्ना समितियों के भी 11 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।मंडल में 16 शुगर मिलें हैं, इनमें से तीन सहकारी और 13 मिलें निजी क्षेत्र की हैं।
गन्ना खरीद अधिनियम के तहत मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान करना होता है। इसके बाद भुगतान करने पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाने का प्रावधान एक्ट में है।
विज्ञापन
गत पेराई सत्र मार्च में समाप्त हो गया था। इसके बावजूद मंडल की छह शुगर मिलें किसानों के 302 करोड़ रुपये से अधिक दबाए बैठी हैं। इसके अलावा बकाए पर ब्याज के 67 करोड़ 77 लाख रुपये भी मिलों पर हैं।
जबकि गन्ना समितियों के कमीशन का अवशेष 11 करोड़ 15 लाख रुपये भी अभी तक मिलों ने नहीं दिया है। इस संबं में उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि मिलों पर जल्द भुगतान कराने के लिए दबाव बनाया हुआ है।
उम्मीद है कि शुगर मिलें शीघ्र ही बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर देंगी। भुगतान में कोताही बरतने वाली मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बकाया गन्ना मुल्य
मिल बकाया
गांगनौली 820.93
तितावी 14526.01
भैंसाना 2639.91
शामली 4415.70
ऊन 5303.51
थानाभवन 2513.83
(नोट: गन्ना भवन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक)