फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mills, committees and farmers selected for the competition

प्रतियोगिता के लिए मिलों, समितियों और किसानों का चयन किया

Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mills, committees and farmers selected for the competition
सहारनपुर। प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए जनपद से तीन चीनी मिलों, गन्ना समितियों और तीन किसानों का चयन किया। प्रदेश स्तर पर इनका चयन होने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की उत्कृष्ट चीनी मिलों, गन्ना विकास समितियों और किसान का चयन किया। इसके बाद राज्य स्तर पर प्रदेश की तीन चीनी मिलों, तीन गन्ना समितियों और तीन किसानों का पुरस्कार के लिए चयन होना है। प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाली शुगर मिल, गन्ना समिति और किसान को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। दूसरे स्थान में आने वालों को 31-31 हजार और तीसरे नंबर पर आने वालों को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चयन समिति में एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, सरकारी चीनी मिल नानौता के प्रधान प्रबंधक प्रशांत कुमार, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभय कुमार ओझा और सरसावा गन्ना विकास समिति के सचिव ओमवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

इनका हुआ चयन
डीसीओ ने बताया जिला स्तर पर चयन होने वाली चीनी मिलों में पहले स्थान पर उत्तम शुगर मिल शेर मऊ, दूसरे पर त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज देवबंद और तीसरे नंबर पर बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल्स गांगनौली। गन्ना समितियों में प्रथम स्थान पर सरकारी गन्ना विकास समिति देवबंद, द्वितीय पर सहकारी गन्ना समिति सहारनपुर और तीसरे स्थान पर सहकारी गन्ना समिति सरसावा रही। उत्कृष्ट किसानों में पहले नंबर पर गांव अलीपुरा के विश्वास चंद, दूसरे पर नकुड़ के महेंद्र सिंह और तीसरे स्थान पर ग्राम भायला खुर्द के प्रदीप कुमार चयनित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed