फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mill closed for indecency with Chief Engineer

चीफ इंजीनियर से अभद्रता पर मिल बंद

Tue, 15 Dec 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mill closed for indecency with Chief Engineer
चीनी मिल में बंद पड़ी पेराई - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे कुछ किसानों द्वारा चीनी मिल के तीनों अनलोडर चलाने को लेकर चीफ इंजीनियर के साथ अभद्रता की गई। इससे नाराज इंजीनियर ने दोनों अनलोडर रोकते हुए चेन बन्द करा दी। किसानों के रवैये को लेकर चीनी मिलकर्मियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई का काम चल रहा था। इसी बीच गन्ना लेकर कुछ किसान चेन यार्ड पर पहुंचे, जहां किसानों ने चीनी मिल में लगे तीनों अनलोडर चलाने की मांग की। चीफ इंजीनियर संदीप गुप्ता ने किसानों को समझाया कि गन्ना क्षमता पेराई के अनुसार केवल दो ही अनलोडर काफी है, तीसरे अनलोडर की आवश्यकता नहीं है। आरोप है कि इसे लेकर किसानों ने चीफ इंजीनियर के साथ अभद्रता कर दी। इस पर चीफ इंजीनियर ने दोनों अनलोडर को रोक दिया और चेन को बंद करा दिया। इससे गन्ना पेराई रुक गई। चीफ इंजीनियर के साथ कुछ किसानों द्वारा की गई अभद्रता को लेकर चीनी मिल के कर्मचारियों में भी रोष व्याप्त हो गया। संदीप गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे कुछ किसान गन्ना लेकर पहुंचे थे और अनावश्यक रूप से तीनों अनलोडर चलाने की बात कहने लगे, जबकि गन्ने की उपलब्धता के अनुसार दो ही अनलोडर काफी थे। इस दौरान किसानों द्वारा उनके साथ बहस की गई। रात आठ बजे तक मिल बंद पड़ी थी।

चीनी मिल में विवाद होने पर लगी भीड़

चीनी मिल में विवाद होने पर लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed