फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Metropolitan artisans and craftsmen will be encouraged

Saharanpur News: प्रोत्साहित किए जाएंगे महानगर के कारीगर और शिल्पकार

Thu, 07 Sep 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Metropolitan artisans and craftsmen will be encouraged
सहारनपुर। महानगर में रहने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें ऋण के साथ ही उपकरण, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। लाभ लेने के लिए संबंधित का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नगर निगम ने कारीगरों और शिल्पकारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि सात सितंबर से शुरू होने वाली पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए बढई, नाव निर्माणकर्ता, अस्त्रकार, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, ताला बनाने व मरम्मत करने वाले, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/क्वॉयर बुनकर/झाडू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, माली, धोबी, दर्जी व मछली का जाल बुनने वाले पात्र होंगे। इन पात्रों को चिह्नित करते हुए उनका जनसेवा केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा। वार्ड स्तर पर कर संग्रहकर्ताओं को चिह्नीकरण और पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। पार्षदों से भी अपेक्षा की गई है कि वह भी अपने अपने वार्ड में उक्त कारीगरों एवं शिल्पियों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करें। योजना का उद्देश्य कारीगरों एवं शिल्पकारों का प्रशिक्षण द्वारा कौशल उन्नयन करना, उन्हें आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना, प्रशिक्षार्थियों को आसान प्रक्रिया से गारंटी फ्री ऋण उपलब्ध कराना, उन्हें डिजिटल लेन देन में पारंगत करना, हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को ब्रांड प्रमोशन एवं विपणन लिंकेज में सहयोग प्रदान करते हुए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed