{"_id":"694ae519054ccfc395085e17","slug":"metropolis-divided-into-four-zones-process-of-transfer-of-properties-will-be-easy-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-165621-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार जोन में बांटा महानगर, संपत्तियों के नामांतरण की प्रक्रिया होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार जोन में बांटा महानगर, संपत्तियों के नामांतरण की प्रक्रिया होगी आसान
Wed, 24 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भवनों के गृहकर निर्धारण एवं नामांतरण संबंधी पत्रावलियों की जांच कर स्वीकृति देने तथा विवादित प्रकरणों में सभी पक्षों की सुनवाई कर निर्णय देने की प्रक्रिया अब आसान होगी। नगर आयुक्त ने महानगर को चार जोन में बांटते हुए प्रकरणों के निस्तारण के लिए अलग-अलग अधिकारी नामित किए हैं।
जीआईएस सर्वे के अनुसार महानगर में कुल 2.13 लाख संपत्तियां बताई गई हैं। इनमें करीब 38 हजार व्यावसायिक भवन, 1.43 लाख आवासीय भवन और शेष प्लॉट आदि हैं। नगर निगम के गृहकर एवं जलकर अनुभाग में प्रतिदिन अनेक आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों के गृहकर निर्धारण एवं नामांतरण के मामले पहुंचते हैं। इनके निस्तारण की जिम्मेदारी अभी तक अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रदीप कुमार यादव पर थी। चूंकि अपर नगर आयुक्त प्रथम के पास अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी रहते हैं।
ऐसे में नामांतरण संबंधी मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण समय से नहीं हो रहा है। यानी लंबित प्रकरणों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे संबंधित नागरिक परेशान हैं और नगर निगम में भटक रहे हैं। उनकी समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नामांतरण संबंधी पत्रावलियों की जांच कर स्वीकृति देने तथा विवादित प्रकरणों में सभी पक्षों की सुनवाई कर निर्णय देने के लिए चारों जोन में अलग-अलग अधिकारी नामित किए हैं। चारों अधिकारियों को कोई प्रकरण लंबित न रखने तथा गंभीरता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- --
जोन संख्या-- -- -- -- वार्डों की संख्या-- -नामित अधिकारी का नाम और पद
जोन-1 किला-- -- -- 17-- -- -- -- -- -- जयप्रकाश यादव, सहायक नगर आयुक्त।
जोन-2 शाह हारून-- -24-- -- -- -- -- -- विकास धर दुबे, सहायक नगर आयुक्त।
जोन-3 म्हाड़ी-- -- -- -15-- -- -- -- -- -संगीता गुप्ता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।
जोन-4 बाजोरिया-- -- -14-- -- -- -- -- -श्रुति माहेश्वरी, कर निर्धारण अधिकारी।
विज्ञापन
जीआईएस सर्वे के अनुसार महानगर में कुल 2.13 लाख संपत्तियां बताई गई हैं। इनमें करीब 38 हजार व्यावसायिक भवन, 1.43 लाख आवासीय भवन और शेष प्लॉट आदि हैं। नगर निगम के गृहकर एवं जलकर अनुभाग में प्रतिदिन अनेक आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों के गृहकर निर्धारण एवं नामांतरण के मामले पहुंचते हैं। इनके निस्तारण की जिम्मेदारी अभी तक अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रदीप कुमार यादव पर थी। चूंकि अपर नगर आयुक्त प्रथम के पास अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी रहते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में नामांतरण संबंधी मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण समय से नहीं हो रहा है। यानी लंबित प्रकरणों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे संबंधित नागरिक परेशान हैं और नगर निगम में भटक रहे हैं। उनकी समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नामांतरण संबंधी पत्रावलियों की जांच कर स्वीकृति देने तथा विवादित प्रकरणों में सभी पक्षों की सुनवाई कर निर्णय देने के लिए चारों जोन में अलग-अलग अधिकारी नामित किए हैं। चारों अधिकारियों को कोई प्रकरण लंबित न रखने तथा गंभीरता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जोन संख्या
जोन-1 किला
जोन-2 शाह हारून
जोन-3 म्हाड़ी
जोन-4 बाजोरिया