फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meters will be installed at the homes of 1916 electricity officers and employees in the division

Saharanpur News: मंडल में 1916 बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों के घर पर लगेंगे मीटर

Sat, 27 May 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Meters will be installed at the homes of 1916 electricity officers and employees in the division
-सहारनपुर में 750, मुजफ्फरनगर में 816 और शामली में 350 अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन

-नियामक आयोग के निर्देश के बाद मची खलबली, चुकाना होगा बिल

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अब आम उपभोक्ताओं की तरह विद्युत निगम के सभी कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को मीटर लगाकर बिजली इस्तेमाल करनी होगी। नियामक आयोग के निर्देश के बाद बिजली कर्मचारियों में खलबली मची है। मंडल में ड्यूटी कर रहे करीब 1916 अधिकारियों-कर्मचारियों के घरों पर मीटर लगाए जाएंगे।
बिजली खपत की तुलना में मिलने वाला राजस्व बढ़ाने और लाइन हानियां कम करने के लिए नियामक आयोग ने कदम उठाया। विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के घर भी मीटर लगेंगे। इसके साथ ही बिजली बिल की वसूली की जाएगी। मीटर में आई रीडिंग के हिसाब से बिल का भुगतान करेंगे। इससे सहारनपुर में 750, मुजफ्फरनगर में 816 और शामली में 350 अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित होंगे। इनके अलावा सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व कर्मचारी के यहां पर भी मीटर लगेंगे। मंडल में उनकी संख्या 600 के करीब हैं।
विज्ञापन


मंडल के 14.50 लाख उपभोक्ताओं को राहत
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने बिजली के बिलों की दरों को यथावत रखने का फैसला किया है। इसका फायदा मंडल के 14.50 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सहारनपुर में 6.50 लाख, मुजफ्फरनगर में 4.50 लाख और शामली में 3.50 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed