फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Message to those without helmets - someone is waiting for you at home

Saharanpur News: बिना हेलमेट वालों को संदेश-आपके घर कोई इंतजार कर रहा है

Thu, 31 Jul 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 31 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Message to those without helmets - someone is waiting for you at home
सहारनपुर। सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जगह-जगह बैनर लगाए जा रहे हैं, जिन पर लिखा है आपके घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, ताकि लोग सुरक्षा के प्रति जागरूक हो और हेलमेट पहनने की आदत डालें
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि यह अभियान एसपी यातायात के पर्यवेक्षण में चल रहा। जनपद के टोल प्लाजा, ढाबों और हाईवे किनारे स्थित विश्राम स्थलों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खासकर रात दो से 4 बजे के बीच जब झपकी के कारण गंभीर सड़क हादसे हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह बिना हेलमेट वाहन न चलाएं। सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की जान बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed