{"_id":"629cf645468aa235894bc078","slug":"message-given-to-clean-environment-saharanpur-news-mrt591688667","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का दिया संदेश्र--- 17-47-34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का दिया संदेश्र--- 17-47-34
विज्ञापन
ब्लॉक पुंवारका में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में अनेक संस्थाओं और सरकारी विभागों द्वारा कई जगहों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार के निर्देशन में बाल एवं पुष्टाहार विभाग ने कृष्णा नदी और मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के किनारे पौधरोपण किया। इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने को कलश यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर रंगोली बनाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। रोपित किए पौधों की देखभाल करें ताकि वह पेड़ का रूप ले सकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़े स्थानों पर पौधरोपण करने की अपील की। इस दौरान सविता तेजान, पुष्पा रावत, गीता, रानी, सरला रानी, संगीता, सीमा सहित अनेक आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रही। वहीं, नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक बलियाखेड़ी और पुवांरका क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। इस मौके ग्राम प्रधान धर्म सिंह, शिव कुमार, प्रवीन, इर्तजा हसन आदि ने युवाओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें समय-समय पर पौधे रोपित करते रहने चाहिए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में भी लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की गई।
इस दौरान शिव कपिल, आदर्श कपिल, रोहित कपिल, सुखविंद्र मेनवाल, रोनित, अर्जुन, रईस, आशीष, प्रवीन, संदीप, टिंकू व वंश मौजूद रहे। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर स्वर्णजीत सिंह के नेतृत्व में वरदान अस्पताल की टीम ने जवाहर पार्क और भूतेश्वर मंदिर के पीछे खाली पड़ी जगहों पर 500 पौधे रोपित किए। वहीं, जिला कारागार में वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे, नगर विधायक राजीव गुंबर, विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष बृृजेश प्रजापति, स्वपन गुप्ता सहित बंदियों ने पौधे रोपित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु की कामना की।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृष्णा नदी और यमुना नदी के किनारे कलश यात्रा आंगनबाड़ी महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन