{"_id":"5fb1529a8ebc3e9bfa0cdf85","slug":"message-given-to-become-powerful-by-being-aware-saharanpur-news-mrt5110373184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक रहकर सशक्त बनने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक रहकर सशक्त बनने का दिया संदेश
विज्ञापन
जागरूक रहकर सशक्त बनने का दिया संदेश
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एसएएम इंटर कालेज में बाल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बालक बालिकाओं को जागरूक रहकर सशक्त बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायिक अधिकारी (वरिष्ठ) सुमिता ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य कमजोर तबके, महिला, बच्चों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करना था।
उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों को भी तत्परता दिखनी होगी। उन्होंने बालकों के मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदि के बारे में भी बताया। वन टाप सेंटर की प्रबंधक सरिता ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, कन्या सुमगंला योजना, रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष आदि की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राएं, अध्यापक- अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।