फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meritorious jumped with joy after seeing the result

रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे मेधावी

Sat, 23 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meritorious jumped with joy after seeing the result
इंडिया टूडे कान्वेंट स्कूल के इंटर के मेधावी छात्र-छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव/रामपुर मनिहारान/अंबेहटा/नानौता (सहारनपुर)। सीबीएसई इंटर का रिजल्ट देख कर छात्र-छात्रा खुशी से उछल पड़े। स्कूलों में स्टाफ ने अव्वल आने वाले परीक्षार्थियों का मुंह मीठा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

बड़गांव के दिव्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या जीवा तोमर ने बताया कि कक्षा 12 में वंश शर्मा ने 92 प्रतिशत, उदिता बर्मन ने 87 प्रतिशत, अंशिका शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक के साथ पहले तीन स्थान प्राप्त किए। बताया कि स्कूल का कुल रिजल्ट 97 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान की इंडिया टुडे कान्वेंट एकेडमी में ध्रुव ठक्कर ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। आयुष ने 84.8 प्रतिशत और जिया चौधरी ने 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रेनू सैनी, विद्यालय चेयरमैन कर्म सिंह सैनी, गौरव सैनी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विज्ञान वर्ग में जतिन ने सर्वाधिक 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गोरी गोयल ने 86 व अंशिका त्यागी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य वर्ग में अनुष्का अग्रवाल ने 88, हरिओम ने 87 व प्रियांशु फुटेला ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले तीन स्थान प्राप्त किए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल, प्रबंधक अंकुर अग्रवाल, निखिल आर्य, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने मेधावियों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें शुभाशीष दिया।

नानौता की चंद्रसेन कान्वेंट एकेडमी में गरिमा मित्तल ने 94, भारती मित्तल ने 93.6 तथा दिव्यांशी शर्मा ने 93.2% अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पंकज जैन ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया।

अंबेहटा में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के इंटर के मेधावी

अंबेहटा में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के इंटर के मेधावी- फोटो : SAHARANPUR

दिव्य पब्लिक स्कूल बड़गांव के इंटर के मेधावी छात्र-छात्राएं

दिव्य पब्लिक स्कूल बड़गांव के इंटर के मेधावी छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed