फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Merchant Swabhiman Yatra launched

Saharanpur News: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ

Mon, 13 Mar 2023 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Merchant Swabhiman Yatra launched
शहीदगंज में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत करते व्यापारी
- पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी यात्रा
विज्ञापन

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का कई स्थानों पर हुआ स्वागत

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ भगत सिंह चौक से हुआ। यात्रा मोरगंज, शहीद गंज, नखासा बाजार, होते हुए घंटाघर पहुंची। व्यापारियों ने यात्रा का कई स्थानों पर फूल मालाओं से स्वागत किया। सहारनपुर से शुरु हुई यह यात्रा प्रदेश भर में भ्रमण करेगी।
सोमवार को व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन और प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यात्रा यहां भगत सिंह चौक से शुरू होकर नागल होते हुए देवबंद के रास्ते मुजफ्फरनगर जाएगी। इसके बाद प्रदेश भर मेें भ्रमण करेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन और प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। स्वाभिमान यात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी। आठ मई को लखनऊ में इसका समापन होगा। यात्रा के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। किसी भी कारोबारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, यशपाल मैनी, राजेंद्र गुप्ता, जितेन्द्र सोनी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सुनील पांडे, अंकित मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता, अरविन्द तिवारी, विपिन गुप्ता, अमित गगनेजा, जय भसीन, रमेश अरोड़ा, विष्णुदत्त पराशर, आरके मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदगंज में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत करते व्यापारी

शहीदगंज में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत करते व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed