फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mentally ill youth commits suicide

Saharanpur News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने की आत्महत्या

Sun, 20 Jul 2025 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill youth commits suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। गांव चौराखुर्द निवासी शहरान (18) पुत्र गुलजार ने गांव के पास स्थित खेत में जाकर पापुलर के पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह खेत में काम करने जाने वाले ग्रामीणों ने शहरान का शव पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने परिजनों सहित थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि शहरान मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार चल रहा था। शहरान चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। शहरान कई सालों से मानसिक रूप से बीमार था। कई जगहों पर दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं मिल सका। वह बिना बताए घर से निकल जाता था तथा काफी समय बाद लौटता था। कुछ साल पहले ही उसके पिता का भी देहांत हो गया था। थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि कुछ संदिग्ध आता है जो जांच कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed