फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Memorandum submitted to stop harassment of farmers

किसानों पर बिजली की रिपोर्ट दर्ज होने पर होगा आंदोलन

Tue, 10 Nov 2020 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to stop harassment of farmers
किसानों पर बिजली की रिपोर्ट दर्ज होने पर होगा आंदोलन
विज्ञापन

नकुड़। भाकियू की मासिक बैठक में बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों पर दर्ज की जा रही एफआईआर के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष मेवाराम ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी, कर्मचारी आए दिन किसानों का शोषण कर रहे हैं। बिजली चेकिंग के नाम पर झूठी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसे भाकियू किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। नगर अध्यक्ष डा. इदरीस अहमद ने कहा कि नगर में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी हो रही है। जिन्हें ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को बिजलीघर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम हिमांशु नागपाल को मांगपत्र सौंपा। जिसमें बकाया गन्ना भुगतान कराने, पराली जलाने के दर्ज मुकदमों को वापिस लेने, गांव नल्हेडा के नाले की सफाई कराने व रोशनपुर में टूटी सड़क बनवाने आदि की मांग की। संजय, महीपाल, नाथीराम आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed