{"_id":"60144f798ebc3e31d332f5aa","slug":"memorandum-submitted-to-city-magistrate-in-the-name-of-chief-minister-saharanpur-news-mrt5228011117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। बिजली के कीमत कम करने और फिक्स चार्ज समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखंड भारत विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपा। उन्होंने कहा कि गरीब एवं मलिन बस्ती में 50 वर्ग गज तक के मकान में रहने वाले लोगों को रियायती दर पर बिजली मुहैया कराई जाए।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में अखंड भारत विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगाए गए खराब स्मार्ट मीटरों को उतरवाकर सही मीटरों को लगवाया जाए। उन्होंने बिजली चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न रोकने, चेकिंग के समय वार्ड के पार्षद या अन्य स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों को साथ रखने की मांग की। उन्होंने बिजली की दर पड़ोसी राज्यों के बराबर करने और फिक्स चार्ज समाप्त करने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, साजिद अली, इमरान, गुलजार, नफीस मलिक, डॉक्टर मुनीर, संतोष भारद्घाज, निसार मलिक, कुरबान बेग, भूरा अहमद, तहसीन, शक्ति भारद्घाज, अजीम आदि मौजूद रहे।