फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Memorandum submitted for permission for Maharishi Kashyap Jayanti procession, uproar

Saharanpur News: महर्षि कश्यप जयंती शोभायात्रा की अनुमति को लेकर दिया ज्ञापन, हंगामा

Sun, 08 Mar 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for permission for Maharishi Kashyap Jayanti procession, uproar
सहारनपुर। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर प्रस्तावित शोभायात्रा की अनुमति को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान एक युवक ने पुराने मामले को लेकर थाना कुतुबशेर के प्रभारी पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, जिसे अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कश्यप समाज की ओर से पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती पर शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसकी अनुमति के लिए समाज के लोग एसएसपी को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन कालूराम मंदिर मंडी समिति रोड पर ही सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने ज्ञापन लिया। इसी दौरान थाना कुतुबशेर प्रभारी एचएन सिंह भी वहां पहुंच गए। इस बीच एक युवक की थाना प्रभारी से कहासुनी हो गई और उसने पुराने मामले को लेकर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक को पहले नकली नोटों के मामले में थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप चौहान ने बताया कि कश्यप समाज की ओर से शोभायात्रा की अनुमति के संबंध में दिया गया ज्ञापन प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed