{"_id":"621d1258dd77b9767872086e","slug":"memorandum-given-to-the-regional-manager-there-will-be-a-sit-in-demonstration-on-march-4-saharanpur-news-mrt578728150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड से रोडवेज बस स्टैंड खत्म किए जाने के बाद भी यहां से डग्गामार वाहनों का संचालन होने पर रोडवेज कर्मचारियों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोडवेज कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार को ज्ञापन दिया। जिसमें रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्था कराने और अंबाला रोड से चल रहे डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की गई। चार मार्च को क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी चक्का जाम भी कर देंगे। जिसमें चुनाव ड्यूटी में गई बसें भी शामिल होगी। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कमिश्नर और डीएम से इस संबंध में वार्ता चल रही है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक को यूपी रोडवेज इंपालाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार तोमर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुुधीर कुमार, रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री सरेंद्र कुमार, सेंट्रल कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री विजयपाल सिंह, श्रमिक समाज कल्याण संघ के क्षेत्रीय मंत्री बीर सिंह, रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के कुलदीप कुमार और राष्ट्रीय मल निवासी बहुजन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकिरण ने ज्ञापन दिया। कहा कि प्रशासन यहां से डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं रोक रहा है, जिससे निगम को आर्थिक हानि हो रही है।