फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Members of social audit teams will get training

सोशल ऑडिट टीमों के सदस्यों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Members of social audit teams will get training
सहारनपुर। विकास खंडों में गठित सोशल आडिट टीमों के सदस्यों को 26 अगस्त से 22 सितंबर तक क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 264 आडिट टीमों के सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया बलिया खेड़ी विकास खंड के 28 और पुंवारका के 18 सोशल आडिट टीम के सदस्य 26 से 28 अगस्त तक प्रशिक्षण लेंगे। छह से नौ सितंबर तक विकास खंड पुवांरका के 18 और गंगोह के 36 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 13 से 15 सितंबर तक विकास खंड नकुड़ के 32, सरसावा के 12 और नानौता के 12 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेंगे। 16 से 18 सितंबर तक विकास खंड रामपुर मनिहारान के 24, सढ़ौली कदीम के 16 और नानौता के 12 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 से 22 सितंबर तक विकास खंड देवबंद के 28, सढ़ौली कदीम के 16 और सरसावा के 12 सोशल आडिट टीमों के प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदिन 175 रुपये और आने जाने के लिए 160 रुपये सहित कुल 685 रुपये प्रति प्रतिभागी देय होगी। यदि किसी दिन कोई प्रतिभागी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहता है तो उस दिन का दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता एवं दैनिक मजदूरी का भुगतान आरटीजीएस से किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों के ठहरने एवं उनके जलपान, भोजन ओर पाठ्य सामग्री आदि की निशुल्क व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed