{"_id":"5e2891e58ebc3e7d5a7cc04b","slug":"mehndi-hasan-and-anjali-are-the-first-in-the-400-meters-race-saharanpur-news-mrt4652372140","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ में मेहंदी हसन और अंजली रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ में मेहंदी हसन और अंजली रहे प्रथम
विज्ञापन
गंगोह के रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में प्रतियोगिता में लांग जम्प लगाता छात्र
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘खेल कुंभ’ के दूसरे दिन एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में 100, 400 मीटर दौड़ और लांग जंप का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में मेहंदी हसन और अंजली प्रथम स्थान पर रहे।
खेल कुंभ के दूसरे दिन आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में बालकों के सीनियर वर्ग से मेहंदी हसन प्रथम, नोमान द्वितीय और नितिन तृतीय स्थान, जूनियर वर्ग में सलमान प्रथम, जोनी चौहान द्वितीय और सुहेल तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं के सीनियर वर्ग में अंजली प्रथम, सोनाली द्वितीय एवं तन्नू तृतीय स्थान, जूनियर वर्ग में पलक, फातिमा एवं ईशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग के बालकों में मोंटी ने प्रथम, विजय ने द्वितीय, शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग के बालकों में मेहंदी हसन ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय, रजत ने तृतीय स्थान और बालिका वर्ग में अंजली ने प्रथम, रिशू ने द्वितीय, तन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर के जूनियर वर्ग में बालकों में सलमान प्रथम, अक्षय द्वितीय, जोनी चौहान तृतीय स्थान पर रहे और बालिकाओं के जूनियर वर्ग में पलक प्रथम, ईशा द्वितीय, फातिमा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर के सब जूनियर वर्ग में बालकों में मोंटी प्रथम, विशाल द्वितीय, शिवम तृतीय स्थान पर रहे और बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग में शालू प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा ईशा तृतीय स्थान पर रही।
लांग जंप के सीनियर वर्ग में बालकों से उज्ज्वल प्रथम, आकाशदीप द्वितीय, अमित तृतीय जबकि बालिकाओं से अंजली प्रथम, स्वाति द्वितीय, रिशू तृतीय स्थान पर रही। जूनियर में बालकों से अक्षय प्रथम, हिमांशु द्वितीय, सलमान तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में फातिमा प्रथम, पलक द्वितीय, आरती तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर में बालकों से मोंटी प्रथम, मयंक द्वितीय, शहजाद तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में ईशा राणा प्रथम, आरजू द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को खेल के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यासरत रहने की सीख दी। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी, पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज के प्राचार्य पवन कुमार बंसल, विद्यालय के उप प्रबंधक राकेश सिंघल और कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पाल सिंह कपूर ने प्रथम दिवस के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल कार्यक्रम में प्रवीण शर्मा, सुशील सैनी, मनोज शर्मा, मोनिका शर्मा, कनुप्रिया, मोहिता कटारिया, रुचि चौहान, रुही मिर्जा, नीरज कुमार, अभिनव कौशिक, ममता तेवतिया, प्रताप सिंह, अजीत सिंह, कंवर सैन, आरिफ राणा, यूनुस अली, ममता, अनुज और विरेंद्र आदि मौजूद रहे।