{"_id":"611801f28ebc3ee0911985a2","slug":"meeting-with-prisoners-will-start-again-with-conditions-saharanpur-news-mrt551904399","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तों के साथ फिर शुरू होगी बंदियों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तों के साथ फिर शुरू होगी बंदियों से मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण मार्च माह से जिला कारागार में बंदियों की परिजनों से मुलाकात बंद थी, जो अब फिर 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी। हालांकि इसके लिए कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। इसको लेकर जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एक दिन पहले ही अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया। कोरोना संक्रमण जब मार्च माह में तेजी से बढ़ा था तो, उसके बाद जेलों में भी कई बंदियों को संक्रमण ने चपेट में ले लिया था। इसके बाद जिला कारागारों से बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़े जाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और गाइडलाइन का पालन कराने के लिए मुलाकात भी बंद कर दी गई थी।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि शासन का निर्देश प्राप्त हो गया है। 16 अगस्त से बंदियों की परिजनों से मुलाकात शुरू कराई जाएगी, जिसमें कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मुलाकात करने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 72 घंटे के भीतर कराई कोविड आरटीपीसीआर की नेगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी।
विज्ञापन
इन नियमों का करना होगा पालन
- सप्ताह में अधिकतम एक बार ही मुलाकात हो सकेगी।
- मुलाकाती की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, सैनिटाइजेशन होगा और फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
- मुलाकात के उपरांत बंदियों को भी अपनी बैरक में जाने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा।
- मुलाकाती के पास 72 घंटे के भीतर कराई आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।