फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meeting the target of government procurement of paddy is a big challenge

Saharanpur News: धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती

Mon, 28 Nov 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Meeting the target of government procurement of paddy is a big challenge
सहारनपुर। खाद्य विभाग के लिए धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य प्राप्त करना दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। जनपद को 13300 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है, जबकि अब तक खरीद मात्र 1769.49 मीट्रिक टन ही हो सकी है। अब किसानों के पास बिक्री के लिए धान नाममात्र ही होगा।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की खरीद कराती है। जनपद में धान खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने इस बार सामान्य किस्म के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये और ग्रेड-ए श्रेणी के धान का 2060 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जिले में इस बार धान का क्षेत्रफल 58 हजार हेक्टेयर था। इसमें से बासमती धान का रकबा करीब 48 हजार हेक्टेयर रहा। सरकारी क्रय केंद्र पर सामान्य किस्मों के धान की ही खरीद होती है। बासमती धान को किसान मंडी में बेचते हैं। जनपद में एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक किसानों से धान की सरकारी खरीद सिर्फ 1769.49 मीट्रिक टन ही हो सकी। पंजीकृत 1500 किसानों में से मात्र 454 किसानों ने ही सरकारी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री की। गत वर्ष इस अवधि में 8011.72 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 1769.49 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद हो सकी है। विभाग की ओर से जिले में धान खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर धान खरीद के लिए सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद हैं। किसानों द्वारा खेत पर ही ग्राम व्यापारियों को धान बेचने के चलते धान की सरकारी खरीद प्रभावित हुई है। ---- संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में जिले के क्रय केंद्र, लक्ष्य एवं खरीद (मीट्रिक टन में) --
एजेंसी क्रय केंद्र लक्ष्य खरीद
खाद्य विभाग 09 4000 825.12
पीसीएफ 13 6900 514.65
भारतीय खाद्य निगम 02 2400 429.72
योग 24 13300 1769.49
नोट: खाद्य विभाग के 26 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed