{"_id":"67b22d009fbbf4797707802f","slug":"medicine-samples-from-haryana-and-uttarakhand-fail-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-142763-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हरियाणा-उत्तराखंड की दवाओं के नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हरियाणा-उत्तराखंड की दवाओं के नमूने फेल
Sun, 16 Feb 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हरियाणा और उत्तराखंड में बनीं संक्रमण, बुखार, दर्द, जैसी बीमारियों की तीन दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतर पाईं हैं। इन तीन दवाओं के नमूने जांच में फेल आए हैं। अब औषधि प्रशासन विभाग ने निर्माता फर्म को नोटिस देते हुए दवाओं का स्टॉक वापस मंगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को भी दवा की बिक्री न करने के लिए कहा गया है।
दरअसल, जिले में औषधि प्रशासन विभाग की टीम समय-समय पर मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर दवाओं का नमूना लेती है। उन दवाओं को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजती है। औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि पांच दिसंबर 2024 को बेहट रोड पर गय्यूर अहमद के मेडिकल स्टोर से अलग-अलग तीन दवाओं के नमूने लिए गए थे। इनमें से दो नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। दोनों ही जांच में फेल निकली हैं। यह दवा एंटीबायोटिक, संक्रमण और मांसपेशियों के दर्द में राहत प्रदान करती है। ये दवाएं जांच में मानक पर खरी नहीं उतरीं हैं। इसके अलावा 16 दिसंबर 2024 को बेहट रोड पर अनस मेडिकल स्टोर से बुखार व दर्द में काम आने वाली दवा का नमूना लिया है। वह भी जांच में मानक पर खरा नहीं उतर पाया है। ऐसे में निर्माता फर्म, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में कहा गया कि जांच में फेल आने वाली दवाइयों को निर्माता फर्म वापस मंगा लें, ताकि उनकी बिक्री न हो सके।