फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical store operator shot in Deoband

देवबंद में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारी

Mon, 26 Sep 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator shot in Deoband
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में फ्लाईओवर के नीचे से होकर अपने गांव जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक नरेश सैनी को दो युवकों को पीछे से पीठ में गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। सीसीटीवी की मदद से भी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

देवबंद कोतवाली के गांव करनजाली निवासी नरेश सैनी(32) पुत्र उधम सिंह का देवबंद में मकबरा रोड पर मेडिकल स्टोर है। सोमवार देर शाम करीब पौने आठ बजे वह मेडिकल स्टोर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। जब वह नगर में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था, तभी पिलर नंबर 77 के पास पहुंचने पर पीछे से किसी ने उसकी पीठ में तमंचे से सटा कर गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी देवबंद में भर्ती करा कर प्राथमिक उपचार कराया। गोली शरीर के अंदर ही होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान उसने पूछताछ में अचानक पीछे से आकर दो युवकों द्वारा गोली मारने की बात बताई। उधर, जिला चिकित्सालय से नरेश सैनी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का शव नहर में मिला
नानौता। देवबंद के पठानपुरा से पांच सितंबर से लापता खालिद (65) पुत्र यूनुस का शव सोमवार देर रात को नानौता क्षेत्र के गांव जंधेड़ी के पास नहर में मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खालिद पांच सितंबर को अपनी मोपेड लेकर किसी काम से गया था, मगर लौट कर नहीं आया। परिजन तभी से उसकी तलाश में लगे हैं। साखन गंग नहर में तलाश करने पर सोमवार शाम को उसकी मोपेड कुरड़ी गांव के पास नहर में पड़ी मिली। मोपेड मिलने के बाद परिजन उसकी तलाश करते हुए नानौता के गांव जंधेड़ी में पहुंचे तो देर रात को उसका शव बरामद हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed