{"_id":"61ad05f2b28ee4645d3f376c","slug":"medical-department-in-search-of-two-foreigners-saharanpur-news-mrt5676740149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विदेशियों की तलाश में चिकित्सा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विदेशियों की तलाश में चिकित्सा विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विदेशों से सहारनपुर में लौटे 29 लोगों में से 27 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं, दो विदेशी सहारनपुर आने के बाद से लापता हैं, उनकी तलाश चिकित्सा विभाग को है।
वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते प्रकोप और ओमिक्रॉन की दहशत को देखते हुए शासन ने विदेश से आने वाले प्रत्येक नागरिक की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जनपद में तीन दिन पहले 29 लोगों के अलग-अलग देशों से लौटने की सूचना चिकित्सा विभाग को मिली थी, जिनके नाम और पते भी भेजे गए थे। चिकित्सा विभाग ने 27 लोगों के नमूने तो आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेज दिए थे, मगर दो लोग नहीं मिले थे। इन 27 लोगों में 15 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई थी। शेष 12 लोगों की रिपोर्ट रविवार को आई है। वह भी निगेटिव रही है। वहीं, लापता दो लोगों का पता नहीं लग पा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि दो लोगों की तलाश की जा रही है। उनके मिलते ही जांच कराई जाएगी।