फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical college's ICU full, lack of ventilator

मेडिकल कॉलेज का आईसीयू फुल, वेंटीलेटर की भी कमी

Thu, 22 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Medical college's ICU full, lack of ventilator
सहारनपुर। कोरोना को लेकर चिकित्सकीय व्यवस्थाएं कम पड़ती नजर आ रही हैं। आलम यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) कई दिन से फुल चल रहा है। वेंटीलेटर भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे में एल-2 और एल-3 में भर्ती मरीज आईसीयू के लिए वेटिंग में हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एल-2 और एल-3 के कोविड अस्पताल हैं, जिनमें 300 बेड की व्यवस्था है। इनमें 60 बेड का आईसीयू भी शामिल है। आईसीयू के सभी बेड पर वेंटीलेटर की व्यवस्था है, मगर बीते कई दिन से आईसीयू फुल है। कोर्ट रोड निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि उनकी पत्नी को कोरोना है, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ के चलते बुधवार को चिकित्सकों से उसे आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटीलेटर पर रखने की मांग की गई, मगर चिकित्सकों ने वेंटीलेटर नहीं होने की बात कही है। ऐसे में वह इंतजार के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं। उधर, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी आईसीयू के फुल होने तथा वेंटीलेटर खाली नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

-------
कोविड में 208 मरीज भर्ती
जिले में कोविड मरीजों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और सीएचसी फतेहपुर को सेंटर बनाया हुआ है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार तक 180 मरीज भर्ती थे, जबकि सीएचसी फतेहपुर में 28 मरीज। सीएचसी फतेहपुर की क्षमता 50 बेड की है। ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में अभी मरीज नहीं रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ग्लोकल मेडिकल कॉलेज होगा चालू
ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में एल-2 का कोविड अस्पताल है, जिसमें 200 बेड की व्यवस्था की गई है। पांच बेड पर वेंटीलेटर की सुविधा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल को जल्द शुरू करने की तैयारी है।

------- वर्जन
संक्रमित आने वालों की संख्या ठीक होने वालों से अधिक है। ऐसे में बढ़ी संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं। मरीजों की लापरवाही के कारण उनकी तबीयत बिगड़ रही है, जिससे उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज का आईसीयू फुल है। ऐसे में हम गलोकल मेडिकल कॉलेज को जल्द शुरू करने जा रहे हैं।
-- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed