{"_id":"6346ff786a25140548716a46","slug":"med-and-llm-entrance-exam-on-30-saharanpur-news-mrt609172252","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएड और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएड और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 30 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली और मुजफ्फरनगर के भी लिए महत्वपूर्ण
एमएड की प्रवेश परीक्षा के लिए महाराज सिंह और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के लिए जैन कॉलेज को केंद्र बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित एमएड और एलएलएम पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अक्तूबर को होगी। एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए महाराज सिंह कॉलेज और एलएलएम प्रवेश परीक्षा के लिए जेवी जैन कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। एमएड प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तथा एलएलएम प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश मलिक ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में एडमिशन, प्रवेश परीक्षा के आधार पर कराए जाते हैं। उक्त पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन भी अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया हुआ है वे ही परीक्षा में शामिल होंगे। इनके अतिरिक्त पंजीकरण कराने से वंचित अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय 15 से 25 अक्तूबर तक प्रवेश पोर्टल खोल रहा है। इसलिए विद्यार्थी पंजीकरण कराकर प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 27 अक्तूबर से पंजीकृत अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएड एवं एमपीएड की प्रवेश प्रक्रिया 17 से
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया 17, 18, 19 और 20 अक्तूबर को सनातन धर्म पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में होगी। इसके अतिरिक्त छूटे बीपीईएस एवं बीएससी (पीएचईएस) के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण भी 20 अक्तूबर को सनातन धर्म पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में ही होगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश मलिक ने बताया कि कार्यक्रम एवं नियमावली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने संबंधित पाठ्यक्रमों में पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।