{"_id":"66c50ae73dda5a99ab0fcd34","slug":"meat-shop-sealed-for-spreading-dirt-animal-dairies-fined-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-129734-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गंदगी फैलाने पर मीट की दुकान सील, पशु डेयरियों से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गंदगी फैलाने पर मीट की दुकान सील, पशु डेयरियों से जुर्माना वसूला
Wed, 21 Aug 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने गंदगी फैलाने के आरोप में मंगलवार को एक मीट की दुकान को सील किया, जबकि तीन पशु डेयरियों से जुर्माना वसूला गया। इनमें एक डेयरी से दुधारू भैंस जब्त कर ली गई थी, बाद में जुर्माना अदा करने पर भैंस को छोड़ा गया।
नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा टीम के साथ सड़कों पर उतरे। मोहल्ला छिपियान सराय हिसामुद्दीन में एक मीट की दुकान के बाहर सड़क पर गंदगी फैली मिली। पूछताछ में मालूम हुआ कि मीट विक्रेता के पास लाइसेंस भी नहीं है। ऐसे में नगर निगम की टीम ने दस हजार रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही दुकान को सील कर दिया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि मीट दुकानदार द्वारा निगम से व्यवसायिक लाइसेंस लेने के बाद गंदगी न फैलाने का शपथ पत्र देने तथा अन्य मानक पूरे करने के पश्चात ही दुकान की सील खोली जाएगी। उधर, वार्ड 49 के मोहल्ला झोटेवाला में दो पशु डेयरियों पर भी गंदगी फैलाने तथा नालियों में गोबर बहाने के चलते 8500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक डेयरी से दुधारू भैंस जब्त की गई। डेयरी स्वामी द्वारा जुर्माना भरने पर भैंस को छोड़ा गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि डेयरी संचालकों को चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सोम कुमार, राजेश कुमार तथा प्रवर्तन दल के अधिकारी मौजूद रहे।