फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MBBS students has been beaten in Government Medical College of Saharanpur and created ruckus

यूपी: मेडिकल कॉलेज में बाहरी तत्वों की गुंडगर्दी, छात्रों में भारी आक्रोश, ढाई घंटे तक चला हंगामा, ये है पूरा मामला

Thu, 22 Jul 2021 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jul 2021 12:01 AM IST
सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के साथ मारपीट की कोशिश की गई। वहीं आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
MBBS students has been beaten in Government Medical College of Saharanpur and created ruckus
सहारनपुर में कॉलेज के बाहर हंगामा करते छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा में बाहरी तत्वों की गुंडगर्दी, छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट के विरोध में बुधवार शाम मेडिकल कॉलेज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलेज से निकलकर सैकड़ों छात्रों ने अंबाला सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया और धरना देकर बैठ गए। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन


ये है मामला
सरसावा में पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। यह आक्रोश पुलिस की लापरवाही के कारण पैदा हुआ, क्योंकि मंगलवार शाम को हुई घटना पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण आरोपी बुधवार शाम को भी आए और छात्रों पर हमले की कोशिश की गई।  
विज्ञापन


बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन में छात्राएं भी शामिल हुईं। करीब 8:30 बजे से धरने पर बैठे एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं से बात करने के लिए एसपी देहात अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याएं एसपी देहात के सामने रखी। इसके बाद रात 11 बजे छात्र-छात्राओं का धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। जाम भी खुल गया है। रात साढ़े आठ बजे से प्रदर्शन के कारण लगे जाम में करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार शाम को मेडिकल कॉलेज के बाहर रेस्टोरेंट पर छात्रा से बाहरी लड़कों ने अभद्रता की थी। अन्य छात्रों द्वारा विरोध करने पर विवाद हुआ था और आरोपी डंडे और चाकू आदि लहराकर धमकी देकर चले गए थे। इस घटना की सूचना मंगलवार को ही मेडिकल कॉलेज की चौकी पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। 

यही वजह थी कि बुधवार शाम जब कुछ छात्र रेस्टोरेंट पर खाना खा रहे थे, तभी आरोपी दर्जनभर युवक आए और छात्रों पर हमले की कोशिश की गई। गुस्साए छात्रों का कहना था कि यदि मंगलवार शाम हुई घटना पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो, बुधवार को आरोपियों का यह दुस्साहस नहीं होता। रात करीब दस बजे तक धरना जारी रहा और पुलिस द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास चलता रहा। 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी 
छात्रों द्वारा हाईवे जाम करके प्रदर्शन करने की सूचना पर सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और सीओ अरविंद सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंचे। छात्रों से बात कर आरोपियों के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिया। छात्रों को आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज के गेट पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट लगा दी जाएगी। 

कई घंटे बंद रहा यातायात 
पिलखनी में मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा जाम लगाने से अंबाला-सहारनपुर हाईवे पर कई घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। चूंकि सहारनपुर से अंबाला की तरफ इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही खूब होती है, इस कारण ट्रैफिक जाम भी हो गया। 
 
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने फोन पर बताया कि वे ट्रेन में सफर कर रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेंद्र बोरा कार्यवाहक प्राचार्य हैं। डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही मारपीट के विषय में मेडिकल चौकी इंचार्ज जितेंद्र राणा को अवगत करा दिया था, हो सकता है उन्होंने मामले को गंभीरता से ना लिया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed