फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor, please remove the condition of these roads

महापौर जी, इन सड़कों की बदहाली भी दूर करा दो

Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mayor, please remove the condition of these roads
सहारनपुर। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत घंटाघर से स्मार्ट रोड का निर्माण तो शुरू करा दिया, मगर शहर के अनेक इलाकों में सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई करके छोड़ी गई सड़कें अभी बदहाल हैं।
विज्ञापन

आवास विकास
तीन महीना पूर्व सीवर लाइन डाली गई। सड़क की खोदाई करने के बाद मिट्टी और गिट्टी से भराव करा दिया गया। गर्मी में इससे धूल उड़ती है और बरसात में कीचड़ बन रही है।
विज्ञापन

बसंत विहार
ढाई महीना पूर्व यहां भी सीवर लाइन डालने को खोदाई की गई। भराव के नाम पर सिर्फ मिट्टी डाल दी और वह भी समतल नहीं की गई। कई जगह गड्ढे हो गए हैं और उनमें पानी भरने पर कीचड़ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसारी रोड
तीन महीना पूर्व यहां भी सड़क की खोदाई कराई गई। दोबारा सड़क बनाने का प्रयास नहीं किया गया। अब यहां नरक जैसा हाल है। कीचड़ फैला हुआ है, लोगों का यहां से पैदल निकलना दूभर है।

कोताही बरतने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई: गर्ग
सहारनपुर। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने मंडलायुक्त एवी राजमौलि को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर विधायक ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर गहरी सीवर लाइन डालने के लिए मुख्य मार्गों की सड़कों को कई माह पहले उखाड़ दिया था। कचहरी के पुल से रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क, पंजाबी बाग, हकीकत नगर, अहमद बाग, चंद्र नगर, आवास विकास आदि में सड़कों को उखाड़ा गया था। पुराने शहर की नदीम कालोनी, आजाद कालोनी, मेहंदी सराय, मोहल्ला आली, टोपिया सराय एवं जैनबाग क्षेत्र में तो स्थिति और भी खराब है। आरोप लगाया कि इन सड़कों का निर्माण नहीं होने के पीछे जल निगम, स्मार्ट सिटी परियोजना एवं कार्यदायी संस्था की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed