फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayawati will address all the 16 seats of the Mandal by rallying in Tapri

टपरी में रैली कर मंडल की सभी 16 सीटों को साधेंगी मायावती

Wed, 02 Feb 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mayawati will address all the 16 seats of the Mandal by rallying in Tapri
-पांच फरवरी को सहारनपुर पहुंच रही हैं मायावती, तैयारी में जुटे पार्टी पदाधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पांच फरवरी को सहारनपुर पहुंच रही हैं। वह टपरी में जनसभा को संबोधित करेंगी, साथ ही जन सभा के जरिए सहारनपुर मंडल की सभी 16 विधान सभा सीटों को साधेंगी। पार्टी पदाधिकारी मायावती के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।

मायावती 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सहारनपुर आई थीं। उन्होंने देवबंद में जनसभा की थी। यानी वह करीब तीन साल बाद सहारनपुर पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि बहनजी (मायावती) का कार्यक्रम आ गया है। अधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि बहनजी पांच फरवरी की दोपहर 12 बजे टपरी पहुंचेगी। यहां रेलवे स्टेशन के नजदीक ही खाली पड़े मैदान में जनसभा होगी, जिसके लिए प्रशासन से अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि बहनजी मंडल की सभी 16 सीटों के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए यहां पहुंच रही हैं। जनसभा में मंडल के तमाम पदाधिकारी, सभी 16 प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed