{"_id":"5793c8854f1c1b4032c4ba7b","slug":"mayawati-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के पुतले फूंके
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता-बड़गांव
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव में मायावती का पुतला दहन करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी और बेटी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से गुस्साए भाजपाइयों ने शनिवार को नानौता और बड़गांव में मायावती के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने बसपा नेताओं की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
शनिवार को भाजपा नेता रविंद्र पुंडीर मौरा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नगर के संजय चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। रविंद्र पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने में मदद और गेस्ट हाउस कांड में जान बचाने वाली भाजपा का मायावती अहसान मानने की बजाए ओछी राजनीति पर उतर आई हैं।
वे अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से दयाशंकर सिंह की बेटी और पत्नी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करा रही हैं, जो शर्म की बात है। किसी एक व्यक्ति की सजा पूरे परिवार को नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने मायावती, सतीशचंद्र मिश्रा व नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए मायावती के पुतले का दहन किया। पुतला दहन के दौरान दिल्ली-सहारनपुर तथा देवबंद-गंगोह मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से बीडीसी सन्नी राणा, संजय खुड़ाना, पंकज शर्मा, देवेंद्र राणा, विजस पाल चौहान, कुलदीप, संजू राणा मौरा, वरुण शर्मा, स्वतंत्र सिंह, शिवकुमार राणा, सतेंद्र कुमार, मनोज ठसका, रामकुमार सिंह, सुधीर, अखिलेश, अंसुल, शक्ति सिंह, अशोक कुमार, श्यामवीर राणा रहे।
बड़गांव में दोपहर बाद इकट्ठा हुए भाजपाइयों ने महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर सांकेतिक जाम लगाया और बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला दहन किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य नितिन राणा ने कहा कि लड़ाई परिवार के किसी एक व्यक्ति के साथ हो सकती है, लेकिन अगर उसके पूरे परिवार को निशाना बनाकर अशोभनीय टिप्पणी की जाए तो वह कतई बर्दास्त नहीं होगी। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बेदपाल सिंह ने भीम सेना की इनाम देने वाली घोषणा को समाज तोड़ने की हरकत बताया।
भाजपाइयों ने मायावती, नसीमुद्दीन और रामअचल राजभर को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान ओमबीर सिंह, देेवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह आदित्य, कुलदीप, युवा राजपूत सभा जिलाध्यक्ष विशाल राणा, राज कुमार शमिलाना, कुशलपाल, शालू आदि मौजूद रहे।