फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Max pickup overturned in Rajbhe, woman killed, 14 injured

रजबहे में पलटी मैक्स पिकअप, महिला की मौत, 14 घायल

Fri, 17 Dec 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Max pickup overturned in Rajbhe, woman killed, 14 injured
शामली के बलवा गुजरान से गंगोह के लतीफपुर भात का न्यौता देने आ रहे थे पिकअप सवार
विज्ञापन

घायलों में 13 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया रेफर
गंगोह (सहारनपुर)। शामली के गांव बलवा गुजरान से भात का न्यौता देने गांव राजपुर लतीफपुर आ रहे परिवार की महेंद्रा पिकअप गाड़ी पलटने से महिला की मौत हो गई। जबकि एक पुरुष और 14 महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंगोह सीएचसी भिजवाया। जहां से 13 घायलों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जनपद शामली के गांव बलवा गुजरान निवासी एक परिवार के सदस्य महेंद्रा पिकअप गाड़ी के द्वारा शादी के भात का न्यौता देने गंगोह कोतवाली के गांव राजपुर लतीफपुर में सुशील के यहां आ रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब गाड़ी हलवाना और राजपुर गांवों के बीच पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा और मैक्स पिकअप सूखे पड़े रजबहे में पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों के साथ ही गंगोह कोतवाली प्रभारी और नानौता की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गायत्री देवी (60) पत्नी कृष्णपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल होने चलते सपना, कांता, गीता, नीलम, सुनीता, अंजली, निधि, बेबी, रेखा, अंजू, पिंकी और समय सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

गंगोह सीओ रिजवान अहमद ने बताया दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। उन्होंने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर महिला की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed