{"_id":"625c4771768c834c5004c318","slug":"maulana-qasim-nomani-said-give-up-arrogance-and-act-wisely-muslims-should-present-right-picture-of-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना कासिम नोमानी बोले: बुजदिली छोड़ें और समझदारी से काम लें, इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना कासिम नोमानी बोले: बुजदिली छोड़ें और समझदारी से काम लें, इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें मुसलमान
Sun, 17 Apr 2022 10:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:29 PM IST
सार
मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मौजूदा देश के हालत के साथ साथ नेताओं की खामोशी पर भी गहरी चिंता जताई है। कहा कि यह खामोशी देश के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी
- फोटो : @abulqasimnomani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि मुस्लिम बुजदिली का रास्ता छोड़ें और समझदारी से हालात का मुकाबला करें। साथ ही दुनिया के सामने मजहब-ए-इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें।
विज्ञापन
दारुल उलूम के के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने देश के वर्तमान हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि मुसलमान अपने गुनाहों से तौबा करें और अपनी जिदंगी में इस्लामी तालीम को अपना कर उसी के मुताबिक जिंदगी गुजारने का काम करें। साथ ही देश और दुनिया के सामने इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें। ताकि उनके दिमाग में इस्लाम और मुसमलानों को लेकर जो गंदगी भरी हुई है वो साफ हो सके।
विज्ञापन
मोहतमिम नोमानी ने कहा कि हम अमनो अमान के मुहाफिज (हिफाजत करने वाले) हैं। लेकिन अगर कोई ऐसा वक्त आए कि जान, माल, इज्जत व आबरू पर कोई हमला करने लगे तो ऐस में केवल छतों पर चढ़कर नारा बुलंद न करें बल्कि अल्लाह ने जितनी ताकत दी है उसके साथ मुकाबला करें। कहा कि मौत जरूर आएगी। दिलों में बुजदिली और कमजोरी बिठाकर स्वयं को दूसरों के हवाले कर देना यह इनाम वालों की शान नहीं है।
विज्ञापन