UP: महमूद मदनी बोले- उत्तरकाशी की घटना चिंताजनक, अमित शाह-पुष्कर धामी को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग
Saharanpur News : मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि उत्तरकाशी की घटना चिंताजनक है। उन्होंने नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पनपे हालात पर चिंता जताते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार को गृहमंत्री और उत्तराखंड के सीएम को भेजे गए पत्र में मौलाना महमूद मदनी ने उत्तरकाशी के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई। साथ ही मुस्लिम समाज के जानमाल की सुरक्षा करने की मांग करते हुए 15 जून यानि कल को बुलाई गई महापंचायत पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह
मौलाना मदनी ने कहा कि आज जो कुछ उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हो रहा है, इन घटनाओं से राज्य में भय और दो समुदायों के बीच दुश्मनी को हवा देने के अभियान की बू आ रही है। इसके साथ ही यह सत्ताधारी लोगों के गैर जिम्मेदाराने रवैया भी दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल
उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी उत्तराखंड में धर्म संसद आयोजित करके मुसलमानों के नरसंहार की धमकी दी गई थी। जिन लोगों ने एक वर्ष पूर्व इन कार्यक्रमों का आयोजन किया था। वह न केवल कानून की पकड़ से बाहर है बल्कि वर्तमान घटना में भी नफरत फैलाने और धमकी देने वालों में भी शामिल हैं। मौलाना मदनी ने गृहमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।