फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maulana Arshad Madani said that it is wrong to link Deoband with Taliban

अफगानिस्तान: मौलाना अरशद मदनी बोले- देवबंद को तालिबान से जोड़ना गलत, बताई बड़ी सच्चाई

Thu, 19 Aug 2021 10:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Aug 2021 10:58 PM IST
सार

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें बेवजह यह भ्रम फैला रही हैं कि तालिबानी देवबंद के पढ़े हुए हैं। सच यह है कि तालिबानी नहीं, बल्कि उनके पूर्वजों ने देवबंद में तालीम ली थी।

विज्ञापन
Maulana Arshad Madani said that it is wrong to link Deoband with Taliban
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम के हदीस के उस्ताद मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि तालिबान का देवबंद और दारुल उलूम से कोई ताल्लुक नहीं है। तालिबान को देवबंद से जोड़ना गलत है। बल्कि तालिबानी देवबंद के महान स्वतंत्रता सेनानी शेखुल हिंद की तहरीक रेशमी रुमाल से जुड़े लोगों की औलादें या उनकी औलादों की औलादें हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें बेवजह यह भ्रम फैला रही हैं कि तालिबानी देवबंद के पढ़े हुए हैं। सच यह है कि तालिबानी नहीं, बल्कि उनके पूर्वजों ने देवबंद में तालीम ली थी। मुल्क की जंग-ए-आजादी की एक बड़ी मुहिम को चलाने वाले शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंद के थे। उन्होंने ही अफगानिस्तान पहुंचकर इस तहरीक का बड़े पैमाने पर संचालन किया था। उस समय इस मुहिम से जुड़े लोगों ने शेखुल हिंद को अपना आदर्श माना। 
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने आजादी की अलख को अपने अंदर जलाया। जहां तक मेरी जानकारी में है, अब उस तहरीक से जुड़े लोग जिंदा नहीं हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने पर मौलाना मदनी ने कहा कि मेलमिलाप किसी भी तबके के लिए मायने रखता है। उनके मुल्क के अंदर भी अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक मौजूद हैं। अगर वे सभी के लिए समानता अपनाते हैं, तो हम उनकी तारीफ करेंगे। लेकिन अगर भेदभाव बरतते हैं और अपनी बातों पर खरा नहीं उतरते तो पूरी दुनिया के साथ हम भी उनकी मुखालिफत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना मदनी ने दारुल उलूम को दहशतगर्दी का अड्डा बताने वालों के प्रति सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारी तालीम खुले पन्नों की तरह है, जिन्हें कोई भी आकर पढ़ सकता है। दारुल उलूम के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले हुए हैं। दारुल उलूम ने हमेशा प्यार, मोहब्बत, अमन और भाईचारे की तालीम दी है। यही वजह है कि पूरी दुनिया में इस्लाम जंगल में आग की तरह तेजी से फैला है। यहां से शिक्षा लेकर लोग दुनियाभर में अमन का पैगाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed